Advertisement

PM पद को लेकर नितीश का बड़ा बयान

पटना। 2019 के लोकसभा चुनाव को लेकर लग रही अटकलों पर बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने विराम लगा दिया। नितीश कुमार ने ये साफ कर दिया की वे 2019 के लोकसभा चुनाव में संभावित महागठबंधन की ओर से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नहीं होंगे। पटना में आयोजित ‘लोक संवाद कार्यक्रम’ में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, ‘हम इतने मूर्ख नहीं हैं, 2019 के दावेदार हम नहीं हैं।’

उन्होंने आगे कहा, ‘ मेरे बारे में व्यक्तिगत आकांक्षा दिखाकर तरह-तरह की बात की जाती है। शरद जी अध्यक्ष नहीं बन सकते थे, हम पार्टी के अध्यक्ष बन गए तो इसे मेरे राष्ट्रीय महत्वाकांक्षा के तौर पर देखा जाने लगा।’ नितीश कुमार ने कहा, “मैं 2019 के लिए प्रधानमंत्री पद का दावेदार नहीं हूं। मेरी पार्टी छोटी है। जिसमें क्षमता होगी, वह प्रधानमंत्री होगा। पांच साल पहले किसने सोचा था कि मोदी प्रधानमंत्री होंगे। लेकिन जनता को उनमें क्षमती दिखी और आज वह प्रधानमंत्री हैं। जिसमें क्षमता होगी वह 2019 में आगे आएगा।”

आगे नितीश कुमार ने कहा कि ‘पार्टी प्रेसिडेंट के नाते मैं जेडीयू का दूसरे राज्यों में विस्तार की कोशिश कर रहा हूं। इसका मतलब यह नहीं है कि मैं प्रधानमंत्री पद के सपने देख रहा हूं।’ उन्होंने किया कि जेडीयू छोटी पार्टी है और बिहार के लोगों की ही सेवा करती रहेगी।

लालू यादव पर पहली बार दी सफाई
राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों पर कहा, ‘लालू यादव परिवार पर बीजेपी ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। लालू जी इसका जवाब भी दे चुके हैं। नितीश कुमार ने कहा अगर बीजेपी नेता सुशील मोदी के पास कोई तथ्य है तो उन्हें कोर्ट में जाना चाहिए।’

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *