संतोष कुमार झा/ मुजफ्फरपुर (बिहार)। बिहार (bihar) में बाढ़ ने अब तांडव मचाना शुरू कर दिया है। लाखो लोग बेघर हो गए हैं। कई जिंदगी इस बाढ़ के हवाले हो गई है। कोरोना काल चल रहा है तो नेता लोग बाढ़ की तरफ ध्यान भी नहीं दे रहे हैं। अधिकतर नेता अपने अपने घरों में छुपे बैठे हैं। ऐसे में इनके लिये राहत की बात कौन करें। इन सबसे हटकर जन अधिकार पार्टी के संरक्षक और पूर्व सांसद पप्पू यादव गांव-गांव घुमकर बाढ़ पीडितों का हाल-चाल ले रहे हैं।
उनका दु:ख दर्द समझ रहे हैं और उनकी मदद भी कर रहे हैं। कोरोना महामारी के बीच बिहार के 10 जिले भीषण बाढ़ की चपेट में है। लगातार बाढ़ पीड़ितों के बीच मौजूद पूर्व सांसद पप्पू यादव ने सरकारी इंतजाम से इतर अपने स्तर से बाढ़ राहत शिविर चलाने का फैसला किया है। यादव ने कहा है कि वह बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत कैंप खोलेंगे और लोगों को हर संभव मदद मुहैया कराएंगे।
![]()












Leave a Reply