Advertisement

मुज़फ्फरपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा झपटमार अपराधी

संतोष कुमार झा/ मुजफ्फरपुर (बिहार)। मुज़फ्फरपुर शहर में एसएसपी कार्यालय के चंद कदमों की दूरी पर छिनतई करने की कोशिश कर भाग रहे झपटमार को पुलिस ने धर दबोचा। मामला शहर थाना के हद में सदर अस्पताल रोड का है। जानकारी के अनुसार 8 जून की दोपहर एक युवक को पुलिस ने एसएसपी कार्यालय के समीप से पकड़ा।

बताया जा रहा है कि युवक ऑटो चालक है, जो एक बुजुर्ग व्यक्ति से पैसा दबोचने की कोशिश कर रहा था। बुजुर्ग द्वारा विरोध करने पर स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई, जिसके बाद ऑटो चालक ऑटो स्टार्ट कर भागने लगा।इसी क्रम में पुलिस का ध्यान भीड़ के तरफ पड़ा। पुलिस जवानों ने दौरकर भाग रहे युवक को पकड़ लिया। मौके पर पहुंचे काजी मोहम्मदपुर थानाध्यक्ष मोहम्मद सूजाउद्दीन ने पूछताछ कर झपटमार को नगर थाना पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल नगर थाना पुलिस युवक को हिरासत में लेकर आगे की करवाई में जुटी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *