Advertisement

मुफस्सिल थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न

मुश्ताक खान/ सिवान (बिहार)। आगामी महावीरी झंडा और बकरे ईद (ईद अल अज़्हा) को देखते हुए सिवान मुफस्सिल थाना में शांति समिति की बैठक थानाध्यक्ष की अभिजीत कुमार की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर थाना प्रभारी अभिजीत कुमार के अलावा एसआई राजेंद्र सिंह और जय कुमार सिंह मौजूद थे।

मिली जानकारी के अनुसार थाना परिसर में हुई इस बैठक में सभी समुदाय के लोगों को आमंत्रित किया गया था। इनमें रवींद्र पांडे (मुखिया), अलमगीर माली (मुखिया), उदय कुमार वर्मा (वार्ड पार्षद), लड्डू मिया (वार्ड पार्षद), विवेक लाल (वार्ड पार्षद), लड्डू चौधरी आदि गणमान्यों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर सभी ने दोनों महापर्वों को शांति पूर्ण तरीके से मनाने की बात कही।

वहीं थाना प्रभारी अभिजीत कुमार ने कहा की पर्व के दौरान किसी तरह का हुड़दंग मचाने वालों को बक्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बैठक में आए सभी गणमान्यों से कहा की किसी तरह की आपत्तिजनक सामग्रह आदि मिलने या दिखाई देने पर पुलिस दल के किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को सूचना दें। ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।




Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *