Advertisement

रक्तवीर टीम को महाराणा प्रताप गौरव सम्मान

नवीन सिंह परमार/ सिवान (बिहार)। जनता को जागरूक करने व रक्तदान करने के लिए बढ़ावा देने वाली संस्था रक्तवीर अब अभियान बन चुकी है। रक्तवीर टीम का अभियान अब शहर से होकर ग्रामीण अंचलों तक पहुंच चुका है। रक्तवीर की इस मुहिम से लोग लगातार जुड़ते जा रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सिवान जिले के सुदूर दक्षिणांचल क्षेत्र रघुनाथपुर के नरहन में कार्यरत सामाजिक संगठन महाराणा प्रताप स्मृति न्यास समिति द्वारा महाराणा प्रताप की पुण्य तिथि पर भव्य समारोह में रक्तवीर टीम को सम्मानित किया। समिति ने रक्तवीर को महाराणा प्रताप गौरव सम्मान प्रदान किया।

इस मौके पर स्थानीय जिला पार्षद व भाजपा नेता राजबली मांझी ने रक्तवीर के प्रतिनिधि नीलेश कुमार वर्मा व सतीश कुमार दूबे को महाराणा प्रताप गौरव सम्मान का स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में सामाजिक व राजनैतिक कार्यकर्ता व प्रबुद्ध नागरिकों के साथ-साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। सम्मान समारोह का संचालन सिवान के सामुदायिक रेडियो स्टेशन के आर. जे राणा प्रताप सिंह ने किया।




Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *