Advertisement

लालू की बेटी ने सुशील मोदी को बताया कायर

बिना उनका नाम लिए आपकी कोई हैसियत नहीं-रोहिणी आचार्य

प्रहरी संवाददाता/ मुजफ्फरपुर (बिहार)। राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के बारे में बयान देकर बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी फंस गए हैं। उप मुख्यमंत्री मोदी ने कहा था कि लालू ने बिहार में हॉस्पिटल नहीं बनवाया। इस बयान के बाद राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव के पलटवार करने के बाद अब लालू की बेटी रोहिनी आचार्य ने भी पलटवार किया है। रोहिनी ने जो ट्वीट किया उससे लग रहा है कि वह सुशील मोदी को लेकर काफी गुस्से में है।

रोहिनी ने ट्वीट किया कि ”छूल छूल तुम सो रहे थे क्या? तुमने क्या किया वो बताओ। सत्ता तुम्हारे पास है तो फिर रो क्यों रहे हो? विकास करो न ? अस्पताल बनाओ न! तुम जैसे कायरों ने ही बिहार का बेड़ा गर्क किया है। लालू के बिना तुमलोगों की राजनीति का एक कदम आगे नहीं बढ़ता। यही तुमलोगों की राजनीतिक हैसियत है।”

पूर्व सीएम राबड़ी देवी भी मोदी के बयान पर भड़की हुई हैं। राबड़ी ने कहा कि ”मेवालाल उर्फ़ सृजन चोर इ बताओ, 15 वर्ष के सीएम नीतीश कुमार भतीजी के बीमार होने पर बिहार के बड़े-बड़े अस्पताल आइजीआईएमएस, एनएमसीएच, पीएमसीएच में इलाज क्यों नहीं कराते? यह बताओ आपका पीए बीमार है तो आपकी पैरवी से ही वह निजी अस्पताल में इलाज करवा रहा है क्यों? आपकी बकवास से बिहार का भला नहीं होगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *