Advertisement

बिहार आने वाली ट्रेनों की लिस्ट और तारीख और रुट जारी

कुल 7 स्पेशल ट्रेने चलाई जाएगी

संतोष झा/ मुजफ्फरपुर (बिहार)। तेलंगाना सहित देश के दूसरे राज्यों से आने वालों को आवश्यक सुविधा मुहैया कराने को लेकर 4 भी की संध्या मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी चन्द्रशेखर सिंह व् जिला सिविल सर्जन डॉ बी.के.दास पुरी टीम के साथ मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन (Muzaffarpur Railway station) पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

रेलवे के मुताबिक राजस्थान के कोटा से 3 मई की सुबह 11 बजे चलने वाली एक ट्रेन 4 मई की सुबह साढ़े पांच बजे बरौनी पहुंचेगी। वहीं रात 9 बजे कोटा से रवाना होने वाली ट्रेन 4 मई को साढ़े बारह बजे गया पहुंचेगी। बेंगलुरू से पहली ट्रेन 4 मई की सुबह 10 बजकर 05 मिनट पर खुलेगी जो 5 मई को 8 बजे सुबह में दानापुर पहुंचेगी। 4 मई की दोपहर दो बजे बेंगलुरू से चलने वाली एक और ट्रेन 5 मई को 12 बजे दोपहर में दानापुर पहुंचेगी।

बिहार (Bihar) के आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत के मुताबिक केरल के दो शहरों से बिहार के लिए स्पेशल ट्रेनें भी रवाना हो चुकी हैं। जो 4 मई को दानापुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचेंगी। रेलवे की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक राजस्थान के कोटा से भी दो ट्रेनें 3 मई को बिहार के लिए रवाना की गई है। वहीं बेंगलुरू से भी बिहार के लिए दो ट्रेनें रवाना होंगी।

लॉकडाउन में दूसरे प्रदेशों में फंसे मजदू्रों-कामगारों और छात्रों को बिहार लाने के लिए पूर्व-मध्य रेलवे की ओर से जारी लिस्ट के मुताबिक जयपुर-पटना स्पेशल, एर्नाकुलम (केरल)-दानापुर स्पेशल, तिरूर (केरल)-दानापुर स्पेशल, सिकंदराबाद दानापुर स्पेशल, कोटा-बरौनी स्पेशल और कोटा-गया स्पेशल कुल सात ट्रेनें चलाई जा रही हैं। सारी ट्रेनें तीन मई से छह मई तक चलाई जाएंगी। इसमें से एक ट्रेन पहले ही 2 मई की दोपहर के बाद जयपुर से दानापुर पहुंच चुकी है और अब बाकी की ट्रेनें अपने शेड्यूल के मुताबिक तीन मई से छह मई को दानापुर, गया और बरौनी स्टेशन पर पहुंचेंगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *