फिरोज आलम/ जैनामोड़ (बोकारो)। पूर्व सांसद और सामाजिक न्याय को मानने वाले राम अवधेश सिंह यादव के निधन पर 22 जुलाई को बोकारो के सेक्टर 3 स्थित राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय पर शोकसभा आयोजित की गई। दो मिनट का मौन धारण करके दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।
शोकसभा में बोकारो (Bokaro) जिलाध्यक्ष बुद्ध नारायण यादव ने श्रधांजलि अर्पित करते हुए कहा कि दिवंगत नेता ने विधायक, सांसद (लोकसभा, राज्यसभा) बनकर दलित पिछड़े उपेक्षित लोगो की आवाज को सदन में बुलंद किया और जनहित में लड़ाई लड़ी। स्व. यादव ने मंडल कमीशन के गठन के लिए लंबा संघर्ष किया। इन्हें उत्तर का पेरियार से भी लोग संबोधित करते थे। सन 2007 में इन्हें राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग का सदस्य भी मनोनीत किया गया था।
स्व. पूर्व सांसद को श्रद्धांजलि देने वालो में महानगर अध्यक्ष रामजीत यादव, हजारी सिंह, देवचंद प्रसाद, रामाकांत साह, भाई प्रमोद सिंह, युवा प्रदेश संगठन सचिव जितेन्द्र नारायण यादव, संतोष गिरी, कमलेश कुमार, परशुराम यादव, दिनेश पटेल, मनोज सिंह, रंजन यादव, सुधीर जायसवाल, भावेश साहनी, हरेन्द्र सिंह, प्रदीप चौरसिया, प्रदेश सचिव कुन्दन गुप्ता, शारदानंद राम, कृष्णा यादव सहित दर्जनों नेता पदाधिकारी उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply