Advertisement

व्यवसायियों, चिकित्सकों ने बाढ़ पीड़ितों के बीच बांटे राहत सामग्री

संतोष कुमार झा/ मुजफ्फरपुर। अभिनव फाउंडेशन (Abhinav Foundation) की ओर से 12 अगस्त को क्षेत्र के प्रसिद्ध व्यवसायी अजित अग्रवाल एवं वरिष्ठ बाल चिकित्सक डॉ. राजेश कुमार आदि के सहयोग से मुरौल प्रखंड के पिलखी ग्राम में बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया। उक्त जानकारी अभिनव फाउंडेशन के सचिव अनिल कुमार अनल ने दी।

अनल ने बताया कि समाजसेवक अग्रवाल तथा चिकित्सक डॉ राजेश द्वारा मुरौल प्रखंड के हद में पिलखी पैक्स अध्यक्ष प्रज्ञा कुमारी की अगुवाई में बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री के रूप में चुड़ा, गुड़, वस्त्र एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के सुअवसर पर प्रसाद स्वरूप केला का वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से स्थानीय समाजसेवी नवीन कुमार, गोपाल महतो सहित ट्रस्ट की ओर से सुनील कुमार, पिंटू यादव, मनीष यादव, जिमदार राय, श्याम कुमार, सुरेंद्र राय, अजीत कुमार, मुन्ना साह, शिवपूजन, सत्यम एवं अवनीश कुमार की अहम भूमिका रही।

Loading