भारतीय जनहित समिति की अध्यक्ष बेबी पासवान व् सचिव बने जितेंद्र शर्मा

एस.पी.सक्सेना/ सासाराम (बिहार)। भारतीय जनहित समिति की एक बैठक 16 अगस्त को सासाराम स्थित बलथुआ में आयोजित किया गया। अध्यक्षता जिले की तेज तर्रार महिला नेत्री बेबी पासवान तथा संचालक डॉ. आर.सी.सिंह ने किया।

आयोजित बैठक में समिति का विस्तार करते हुए सर्व सम्मति से नई कमिटी का गठन किया गया। जिसमें महिला नेत्री बेबी देवी पासवान को अध्यक्ष, डॉ आर सी सिंह को उपाध्यक्ष, जितेंद्र शर्मा को सचिव, चितरंजन पासवान को उपसचिव, सिपाही सिंह को कोषाध्यक्ष, अनुपम कुमार को उप कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा गिरिजाधारी पासवान को मुख्य संरक्षक तथा रामप्रवेश सिंह को संरक्षक बनाया गया।

उक्त जानकारी देते हुए भारतीय जनहित समिति की नव निर्वाचित अध्यक्षा बेबी पासवान तथा सचिव जितेंद्र शर्मा ने बताया कि समिति का मूल्य उद्देश्य देश की शिक्षा प्रणालि में सुधार, बेरोजगार व किसानों के उद्देश्यों की पूर्ति, समाज में आयेदिन हो रहे महिलाओं का अपमान आदि के लिए संघर्ष करना आदि मूल-भूत समस्याओं को समाप्त कर समाज में अमन, शांति और भाईचारा कायम करना है।

 435 total views,  1 views today

You May Also Like