Advertisement

हैवानियत की हदें पार करने वाले आरोपी को रहवासियों ने धर दबोचा

संतोष कुमार झा/ मुजफ्फरपुर (बिहार)। मुजफ्फरपुर (Muzaffarpur) शहर के अहियापुर थाना के हद में पुलिस लाइन में आठ वर्षीय मासूम के साथ बीते दिनों हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया था, जिसमें पुलिस ने दो आरोपियों को शक के आधार पर शिनाख्त किया था। उन दोनों में से एक आरोपित को 18 जून को समाहरणालय के पास पीड़ित बच्ची के मोहल्ले के रहिवसियों ने धर दबोचा। आरोपी को पकड़ने वाले ने बताया की लगभग एक किलोमीटर तक आरोपित का पीछा करने के बाद उसे पकड़ा जा सका।

आरोपित के पकड़े जाने के बाद मौके पर लोगो की भीड़ जुट गई, आक्रोशित भीड़ ने आरोपित को पुलिस के सामने ही जमकर पीटा। सूचना पर नगर थाना पुलिस के साथ नगर डीएसपी राम नरेश पासवान मौके पर पहुंचे तथा आरोपी को पैदल अपने साथ वरीय पुलिस अधीक्षक के कार्यालय ले गये। वरीय पुलिस अधीक्षक ने पूछताछ के बाद आरोपी को नगर थाने के हवाले कर दिया। फिलहाल आरोपी पुलिस के गिरफ्त में है और आगे की कार्यवाही की जा रही है।

गौरतलब हो कि बीते 14 जून से अहियापुर थाना के हद में कोल्हुआ पैगम्बरपुर निवासी 8 वर्षीय बच्ची लापता थी। उक्त बच्ची का शव 16 जून की सुबह नगर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर मन से बरामद किया गया। छानबीन में पता चला की लापता बच्ची की हत्या कर उसके लाश को तेजाब से जलाकर मन मे फेका गया था। दरिंदों ने मासूम के साथ दुष्कर्म भी किया था।गिरफ्तार आरोपित का चूड़ी लहठी का दूकान है तथा पुलिस को उसके दूकान से कई ऐसे सबूत मिले है जो उसे गुनहगार साबित करता है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *