एस.पी.सक्सेना/ समस्तीपुर (बिहार)। समस्तीपुर (Samastipur) जिला के हद में मोरवा प्रखंड के सारंगपुर पश्चिमी पंचायत में 1 सितंबर को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में वीआइपी पार्टी के जिलाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने दौरा कर सौ बाढ़ प्रभावितों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया। उक्त जानकारी विआइपी पार्टी जिलाध्यक्ष सिंह ने दी।
उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित मोरवा प्रखंड के सारंगपुर पश्चिमी पंचायत के सूर्यपुर कोलनी में लोगों की समस्याओं पर बातचीत की और करीब 100 बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया।
मौके पर मौजूद सारंगपुर पश्चिमी के मुखिया बरेलाल सहनी, उप सरपंच संतोष राय, नवनीत ठाकुर, लक्की झा, गोविंद झा, आयुष अग्रवाल, धीरज झा, श्याम बाबू झा, मनोज दास, वीआईपी पार्टी के पंचायत अध्यक्ष मंटून साहनी थे। इससे पहले माधोपुर दिघरुआ, चकपहाड़, सरसौना बंगरा कोठिया गूनाई बहसी एवं चकसिकंदर पंचायत में बाढ़ राहत सामग्री का वितरण किया गया।
![]()











