Advertisement

बेनामी संपत्ति केस: मीसा को IT का नया समन

नई दिल्ली। करोड़ों रुपये की बेनामी संपत्ति मामले में मीसा भारती को आज आयकर विभाग के सामने पेश होना था। लेकिन उनकी जगह मीसा के वकील ने पेशी के लिए मोहलत मांगी। जिसके बाद आयकर विभाग ने मीसा को मोहलत देते हुए नया समन जारी कर उन्हें 12 जून को पेश होने को कहा है।

दरअसल करोड़ों रुपये की बेनामी संपत्ति मामले में मंगलवार को आयकर विभाग ने लालू प्रसाद की बेटी और राज्‍यसभा सदस्‍य मीसा भारती को पूछताछ के लिए बुलाया था। इससे पहले छह जून को पेश होने के लिए आयकर विभाग ने 16 मई को मीसा भारती को समन भेजा था। मीसा भारती के पति शैलेश कुमार को भी समन भेजा गया है और उनसे सात जून को पूछताछ होने की संभावना है।

लालू यादव की बेटी मीसा और दामाद शैलेष पर आरोप है कि उनकी कंपनियों में कुछ फर्जी कंपनियों के जरिए पैसा आया जिससे उन्होंने दिल्ली के पॉश इलाके में करोड़ो रुपए का फॉर्महाउस खरीदा। आयकर विभाग ने इस मामले में दिल्ली और आसपास की 22 जगहों पर छापेमारी की जिसमें बरामद दस्तावेजों के आधार पर अब मीसा और शैलेश से पूछताछ होगी। इससे पहले लालू यादव के दिल्‍ली, गुड़गांव समेत 22 ठिकानों पर आयकर विभाग ने छापा मारा। सूत्रों के मुताबिक 1000 करोड़ की बेनामी लैंड डील मामले में यह छापेमारी की गई थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *