Advertisement

विशेष विमान से मुंबई पहुंचेगा श्रीदेवी का पार्थिव शरीर

मुंबई। हिंदी सिनेमा की चांदनी ‘श्रीदेवी’ ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। उन्होंने अपनी आखिरी सांसे दुबई में लीं। भतीजे मोहित मारवाह की शादी अटेंड करने के लिए श्रीदेवी पति बोनी कपूर और छोटी बेटी खुशी कपूर के साथ पिछले दिनों दुबई गई थीं, जहां दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। श्रीदेवी के जाने से हर कोई सदमे में है। उनके चाहने वालों का इस खबर पर यकीन करना मुश्किल हो रहा कि 54 साल की सदाबहार अदाकारा अब इस दुनिया में नहीं रहीं।

मिली जानकारी के अनुसार शव के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी हो गई है। अब उनके पार्थिव शरीर को दुबई से मुंबई लाने की प्रक्रिया चल रही है। तमाम औपचारिकताओं को पूरा करने के दौरान जानकारी मिल रही है रविवार रात तक श्रीदेवी का पार्थिव शरीर भारत आ जाएगा। उनके पार्थ‍िव को अंतिम संस्कार से पहले दर्शन के लिए रखा जाएगा।

श्रीदेवी के निधन को लेकर आ रही खबर के मुताबिक, रात 11 बजे श्रीदेवी की मौत इमिरेट्स टॉवर में बाथरूम में बेहोश होने के बाद हुई। इसके बाद तुरंत श्रीदेवी को रशीद हॉस्पिटल में ले जाया गया। जहां उन्हें डॉक्टर्स ने मृत घोषि‍त कर दिया। एक्ट्रेस के पार्थ‍िव शरीर को फॉरेंसिक एक्सप्टर्स को सौंप दिया गया।फिलहाल एक्ट्रेस की पार्थ‍ि‍व शरीर को दुबई के अल कुसेस मुर्दाघर में रखा गया है। इस बीच दुबई में खलीज टाइम्स से बातचीत करते हुए संजय कपूर ने बताया कि श्रीदेवी को पहले कभी भी हार्ट जैसी परेशानी नहीं रही है। जब श्रीदेवी की मौत हुई तब वह होटल के कमरे में ही थीं। उन्हें कभी भी दिल से जुड़ी कोई बीमारी नहीं हुई थी।

चार दशकों तक सिल्वर स्क्रीन पर चांदनी बिखेरनी वाली श्रीदेवी ने पिछले साल ही ‘मॉम’ फिल्म में अहम रोल निभाया था। इससे पहले इंग्लिश विंग्लिश से कमबैक कर उन्होंने पर्दे पर जबरदस्त वापसी की थी। श्रीदेवी ने दर्जनों सुपरहिट फ़िल्में की हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *