Advertisement

बिहार के समस्तीपुर में 6 नया कोरोना पॉजिटिव मरीज

संतोष झा/ मुजफ्फरपुर (बिहार)। बिहार में कोरोना पॉजिटिव (Coronavirus Positive) मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बिहार (Bihar) में अब कई जिले कोरोना की चपेट में आते हुए दिखाई दे रहे हैं। सूबे के हालत बिगड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से समस्तिपुर में 6 नए मरीजों के मिलने की पुष्टि की गई है। इसके साथ ही बिहार में अब पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 556 हो गया है।

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने 8 मई को पहला अपडेट जारी करते हुए बताया है कि कोरोना के छह नये मरीज मिले हैं। सभी समस्तीपुर जिले से हैं। बिहार में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 556 पर पहुंच चुका है। समस्तीपुर से सभी पुरूष सदस्य कोरोना पॉ़जिटिव मिले हैं। जिले के हसनपुर से 35 साल और 57 साल का व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। वहीं रोसड़ा से 50, 39, 50 और 35 साल के शख्स को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *