Advertisement

श्रमिकों को बिहार वापस लाने के लिए अब तक 169 ट्रेनों की बुकिंग

संतोष झा/ मुजफ्फरपुर (बिहार)। देश भर के विभिन्न राज्यों से श्रमिकों को बिहार (Bihar) वापस लाने के लिए अब तक कुल 169 ट्रेनों की बुकिंग किया गया है। जिनमें सबसे अधिक गुजरात से 28 ट्रेनों की बुकिंग की गई है। बिहार वापस लौटने वालों में अभी देश के 12 राज्यों में काम करने वाले श्रमिक शामिल हैं।

इन राज्यों में आंध्रप्रदेश, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, केरल, महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, तामिलनाडू, तेलांगना और उत्तर प्रदेश शामिल है। सबसे अधिक ट्रेन गुजरात से बिहार आने वाली है। अब तक 28 ट्रेन गुजरात से बिहार आने के लिए बुकिंग हो चुकी है। इसके बाद पंजाब से 23 तो महाराष्ट्र से 14 ट्रेन बिहार आएगी। केरल, कर्नाटक, तेलांगना, राजस्थान, हरियाणा से भी 10 से अधिक ट्रेनें आएंगी। एक ट्रेन में लगभग 12 सौ श्रमिक आ रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार ट्रेनों की संख्या में अभी और इजाफा होने की संभावना है।

श्रमिकों की ओर से रजिस्ट्रेशन कराने के बाद उन्हें सरकारी स्तर पर ही बिहार लाया जाएगा। संभावना है कि कोरोना के कारण बिहार लौटने वाले श्रमिकों की संख्या तीन लाख या इससे भी अधिक हो सकती है। सरकार ने पूरी तैयारी कर रखी है। जो भी श्रमिक आएंगे, उन्हें 21 दिनों तक क्वारंटाइन कैम्प में रखने के बाद ही घर भेजा जाएगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *