Advertisement

नवविवाहित सीसीएल कर्मी युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

प्रहरी संवाददाता/बोकारो। बोकारो जिला के हद में गोमियां प्रखंड के कथारा पंचायत असनापानी मुंडा मुहल्ला में स्व. सरयू मोदी का 25 वर्षीय पुत्र आकाश मोदी अपने आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना बीते 4 अप्रैल की देर शाम लगभग सात-आठ बजे की बतायी जा रही है। मृतक सीसीएल कथारा क्षेत्रीय कार्यालय में कार्यरत था।

सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार घटना के पूर्व मृतक की अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर कहा सुनी हुई थी। जिससे वह गुस्से में आकर कुछ देर बाद अपने कमरे में जाकर फांसी लगा कर अपना जीवन लीला समाप्त कर लिया।

इधर जब कुछ देर बाद परिवार वाले अचानक उनके कमरे में देखा तो वह एडवेस्टस शीट छत के नीचे पाईप में गले पर बेडशीट चादर के सहारे लटका पाया गया। परिवार जनों ने तत्काल घटना की सूचना स्थानीय कथारा ओपी पुलिस को दी।

पुलिस सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंचकर वस्तु स्थिति की जानकारी ली। इसके बाद 5 अप्रैल की सुबह पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए तेनुघाट अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया।

मृतक सीसीएल कथारा क्षेत्र जीएम कार्यालय के क्वालिटी विभाग में लगभग दो वर्ष पूर्व योगदान दिया था। साथ ही उसकी शादी भी लगभग डेढ़ वर्ष पहले हुई थी। बताया जाता हैं कि लगभग ढाई वर्ष पूर्व मृतक के पिता ने भी पारिवारिक विवाद के कारण आत्महत्या कर ली थी। रहिवासियों के अनुसार दोनों मामलों में कर्ज का बोझ बताया जा रहा है।

इधर उक्त घटना पर कथारा ओपी प्रभारी प्रिंस कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया फांसी से ही मौत होना प्रतीत होता है। बावजूद इसके पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में कुछ कहा जा सकता है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *