Advertisement

अंग वस्त्र से सम्मानित किए गए नवनियुक्त नगर मंडल भाजपा टीम

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में भाजपा कार्यालय सोनपुर में 20 अप्रैल को नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह बब्लु की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल एवं सारण पूर्वी जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह की सहमति से नवनियुक्त सोनपुर नगर मंडल भाजपा टीम की घोषणा की गयी।

इस अवसर पर बिहार भाजपा अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह ने उपस्थित सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को अंग-वस्त्र से सम्मानित किया। इससे पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ श्यामा प्रसाद मुख़र्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

जानकारी के अनुसार सोनपुर नगर मंडल भाजपा टीम में मण्डल उपाध्यक्ष के लिए सुबोध कुमार सिंह, सतेन्द्र नारायण सिंह, बिभा देवी, अंजु सिंह, राजेश सिंह सोलंकी एवं संजीव कुमार सिंह, महामंत्री के रूप में महेश कुमार एवं ज्ञानसागर सिंह, मंत्री के रूप में कृष्णन्दन दास, वीरेन्द्र पासवान, हर्षवर्धन, अनीता देवी, कांति देवी व् सुनीता देवी, कोषाध्यक्ष के रूप मे कुमुद कुमार गुप्ता, कार्यालय मंत्री के रूप मे दिव्यांशु गौतम, आईटी सेल संयोजक के रूप मे सौरभ सिंह सोलंकी की घोषणा की गई।

नवनियुक्त सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता को अंग -वस्त्र से प्रदेश प्रवक्ता उपेन्द्र सिंह द्वारा सम्मानित किया गया। मौके पर सभी नवनियुक्त पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि हमें प्रदेश नेतृत्व एवं जिला नेतृत्व ने जो जिम्मेवारी सौपी है, हम सभी निष्ठा से अपने कर्तव्यों को निभाएंगे। टीम ने संकल्प लिया कि 2025 के विधानसभा चुनाव में सोनपुर नगर में एनडीए गठबंधन को काफ़ी वोटों से लीड कराएंगे। प्रदेश प्रवक्ता सिंह ने कहा की आप सभी नवनियुक्त पदाधिकारी पर आज से बड़ी जिम्मेवारी मिली है। उसे पूरी निष्ठा से निभाएं।

प्रदेश भाजयुमो नेता डॉ आशुतोष कुमार रितेश ने कहा कि सभी पदाधिकारी आपसी एकता बना कर कार्य करें, तभी पार्टी मजबुत होंगी। सभी नगर मण्डल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ता ने प्रदेश एवं जिला नेतृत्व को साधुवाद दी। मौके पर वरीय नेता सुनील दुबे, निवर्तमान नगर अध्यक्ष शशिभूषण कुमार सिंह, सूर्याप्रकाश सिंह मुन्ना, अभय सिंह, मिथिलेश्वर सिंह, रमन कुमार, सोनु सिंह, उमाशंकर सिंह आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *