Advertisement

प्रकृति सेवा पर्व के साथ स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण संस्थान द्वारा नव वर्ष का शुभारंभ

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण संस्थान द्वारा एक जनवरी को बोकारो के पर्यावरण-मित्र वाटिका में प्रकृति सेवा पर्व मनाया गया। साथ हीं आमजन को प्रकृति रक्षा का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ देववृक्ष कल्पतरु, सेव, कर्पूर, बादाम, लाल चंदन, रुद्राक्ष, सिंदूर, करम, महुआ, आम, आंवला, चेरी, स्टार फ्रूट, अंजीर सहित यहां रोपित सभी पौधों में जल सींचन कर किया गया। इस अवसर पर संस्थान के महासचिव शशि भूषण ओझा ‘मुकुल’ ने कहा कि हर वर्ष प्रकृति की सेवा करते हुए ही संस्थान के पर्यावरण रक्षक गण नए साल का प्रारंभ करते हैं, क्योंकि प्रकृति से ही हमसबों का जीवन है।

साथ ही इस पूरी सृष्टि का अस्तित्व भी इसी से है। उन्होंने कहा कि कोई भी असामाजिक तत्व इस पर्यावरण-मित्र वाटिका को नुकसान पहुंचाए, मगर स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण संस्थान के सभी पर्यावरण रक्षकगणों ने कल्पतरु को साक्षी मानकर यह संकल्प लिया है कि चाहे जो हो, पर हम सभी इसकी सुरक्षा और संरक्षण के लिए सदा प्रतिबद्ध रहेंगे।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से रघुवर प्रसाद, शशि भूषण ओझा ‘मुकुल’, बबलू पांडेय, ललित कुमार, मृणाल चौबे, बीरेंद्र चौबे, प्रो. गणेश कुमार सिंह, विजय गुप्ता, रांची से पधारे मनीष कुमार, अक्षय दुबे, मिथिलेश सिंह, अनुराग मिश्र, शिवजी ओझा, ललन दुबे, अभय कुमार गोलू, विजय त्रिपाठी, अर्जुन पांडेय सहित कई पर्यावरण रक्षक शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *