Advertisement

कस्तूरबा श्रीविद्या निकेतन में नव वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा उत्सव हर्षोल्लास संपन्न

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कस्तूरबा श्रीविद्या निकेतन फुसरो में 30 मार्च को भारतीय नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा, विक्रम संवत 2082 हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

विद्यालय परिसर में कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रज्वलन एवं भारत माता, सम्राट विक्रमादित्य और डॉक्टर केशव बलिराम हेडगेवार के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए विद्यालय के सचिव धीरज कुमार पांडेय एवं प्रधानाचार्य रण सुमन सिंह ने पूरे विद्यालय परिवार को भारतीय नव वर्ष की शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

मौके पर उन्होंने कहा कि भारत प्रारंभ से ही विश्व गुरु रहा है। भारत संस्कृति, धर्म एवं विज्ञान का देश है। उन्होंने कहा कि भारतीय काल गणना एवं ज्योतिष पूरे विश्व में सबसे अधिक वैज्ञानिक है। भारत ने पूरे विश्व को सभी क्षेत्र में ज्ञान ज्योति से प्रकाशित किया है। उन्होंने कहा कि आज चैत्र नवरात्र का पहला दिन है। सृष्टि की रचना आज के दिन ही ब्रह्माजी ने की थी। विक्रम संवत का शुभारंभ आज के दिन से ही शुरू हुआ था। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ केशव बलिराम हेडगेवार का जन्म दिवस आज ही के दिन है।

चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के अवसर पर विद्यालय के भैया- बहनों द्वारा प्रभात फेरी एवं झांकी निकाली गई। विद्यालय में पढ़ने वाले भैया- बहन नगर भ्रमण करते हुए नगर वासियों को हिंदू नव वर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। भारतीय नव वर्ष के शुभ अवसर पर विद्यालय के भैया बहन एवं आचार्य बंधु- भगिनी एक-दूसरे को भारतीय नववर्ष की शुभकामनाएं एवं बधाई दे रहे थे। मौके पर भैया- बहन तथा आचार्य बंधु- भगिनी आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *