एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो कोयलांचल क्षेत्र में नये साल के उल्लास में रहजससि एक जनवरी को दिन भर डूबे रहें। रहिवासियों ने नये साल की पहली सुबह शहर के विभिन्न मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना की और मत्था टेककर अपने परिवार की सूख – समद्धि की कामना की।
नये साल पर बड़ी संख्या में रहिवासियों ने बेरमो कोयलांचल क्षेत्र के फुसरो स्थित हथिया पत्थर धाम, करगली गेट फिल्टर प्लांट के समीप, बालू बैंकर, दामोदर नदी तट, चलकरी के समीप, ढोरी खास आदि जगहों से सटे दामोदर नदी के तट पर अपने परिवार व दोस्तों के साथ पिकनिक का भरपूर आनंद लिया। फुसरो बाजार स्थित अशोका गेस्ट हाउस में 4 स्टार ग्रुप के मित्रों के साथ नए वर्ष का जश्न केक काटकर मनाया गया। इस अवसर मुख्य रूप से भाजपा नेता अशोक मिश्रा, बृजेश मिश्रा, प्रभाकर मिश्रा, राकेश मिश्रा आदि दर्जनो गणमान्य शामिल थे। वहीं ज्यादातर रहिवासियों ने अपने-अपने घरों में ही कर्ड प्रकार के व्यंजन बनाकर नये साल का आनद उठाया।
इस अवसर पर शहर में कई संस्थानों ने अपने सहयोगियों व दोस्तों के साथ नया साल मनाया। फसरो स्थित ढोरी बस्ती के बाबा गणपति धाम में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर लगे मेला का आनंद उठाया। यहां बच्चों, महिलाओं, युवक-युवतियों की अच्छी भीड़ देखी गयी। यहां कई तरह के खाने-पीने के लिए स्टॉल भी सजे थे। फुसरो शहर के विभिन्न पिकनिक स्थल पर सैलानी जूटे थे। डीजे की धुन पर यवाओं की टोली जगह-जगह नाच-गाकर नया साल का जश्न मना रहा था। बच्चे भी जमकर मस्ती कर रहे थे। सभी पूरी तरह नये साल के आगमन के जश्न में डूबे थे।

इस अवसर पर दुर-दराज के क्षेत्र से भी सैलानी जश्र तथा पिकनिक का आनंद लेने पहंचे थे। प्रकृति की खृबसूरत वादियों को देख सैलानी गदगद थे। इसके पूर्व नए वर्ष का आगाज होते ही रहिवासियों में जोश और उमंग भर आया। बीते 31 दिसंबर की देर रात्रि तक रहिवासियों ने जागकर नए साल का स्वागत किया। मध्य रात्रि 12 बजे नए साल का प्रारंभ होने के साथ ही केक काटे गये। पटाखे छोड़े गये तथा एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दी गयी। बेरमो क्षेत्र के विभिन्न स्थानों यथा फुसरो बाजार, पुराना बीडीओ ऑफिस, करगली बाजार, करगली गेट, सुभाष नगर, जवाहर नगर, मकोली, सेंटर कॉलोनी, पिछरी इत्यादि स्थानों पर युवाओ ने डीजे की धुन पर नाच गाने के साथ नए साल का स्वागत किया।













Leave a Reply