गंगोत्री प्रसाद सिंह/हाजीपुर (वैशाली)। भुमिहार महिला समाज की ओर से रोजगार एक प्रयास कार्यक्रम के बाद महिलाओं द्वारा उत्पादित समानों की बिक्री के लिये पंख नामक महिला हाट की शुरूआत किया गया।
उक्त हाट की शुरुआत बीते 21 जून को मुजफ्फरपुर शहर (Muzaffarpur City) के कलमबाग चौक से किया गया, जो मुज़फ़्फ़रपुर की भूमिहार महिला समाज के द्वारा लगाया गया। जानकारी के अनुसार उक्त पंख हाट में हर प्रकार के स्टाल लगाये गये थे।
यहां महिलाओं ने मधुबनी साड़ी, डिजाइनर साड़ी, बैग, अंचार, पापड़, बड़ी, मेहंदी, तरह तरह के खाने के भी स्टॉल लगाए गए थे। लगभग 300 से ऊपर महिलाएँ और पुरुष वहाँ ख़रीदारी के लिए आये।
ज्ञात हो कि, भूमिहार महिला समाज की फाउंडर अध्यक्ष प्रीति प्रिया समाज की महिलाओं को शसक्त बनाने की दिशा में इस तरह के कार्यक्रमों का पूरे राज्य में घूम घूम कर आयोजन कर रही हैं। जिसमे समाज का भरपूर सहयोग मिल रहा है।
रोजगार, एक प्रयास के अंतर्गत महिलाओं के लिये वैशाली जिले के हुसेना राघव और पटना जिले के बिहटा के आम्हारा गांव में महिलाओं के लिये प्रशिक्षण केंद्र खोला गया है। जहां महिलाओं द्वारा उत्पादित सामग्री की बिक्री के लिये महिला हाट की एक शुरुआत किया गया है।
यह हाट महिलाओं का रोज़गार बढ़ाने हेतु लगाया गया था। इस सोच के साथ कि वो अपने पंख को अब घर के बाहर फैलाएँ, ताकि धीरे धीरे ये महिलाएँ अपनी ऊँची उड़ान भर सके और कहीं न कहीं ये महिला सशक्तिकरण को भी दर्शायेगा।
इस हाट में मुजफ्फरपुर की सुधा ने भी अपना स्टाल लगाया, जो ब्लड कैंसर की खुद मरीज है। जिनके सामने मौत खड़ी है। वह दे रहीं है अन्य महिलाओं को स्वालंबन की शिक्षा। अपने पति के सहयोग से तिलौरी, बड़ा, चावल का आटा, बेसन और सत्तू तैयार कर लोगों को कराती हैं आपूर्ति। सुधा खुद ब्लड कैंसर की मरीज हैं।
वह रोज सुबह तीन बजे बिस्तर छोड़ती हैं और घरेलू सामान बनाने में जुट जाती है। उसके बाद उसके बेटे को सुबह सात बजे स्कूल जाना पड़ता है। उसके लिए नाश्ता तैयार करती हैं। साथ ही उनके मोहल्लेवालों को अपना बनाया घरेलू सामान उपलब्ध करवाती हैं।
जिन्हे सामान अच्छा लगता है वे सुधा का उत्पाद खरीदकर ले जाते हैं। सुधा बताती हैं कि आपके पास जज्बा होना चाहिए। कोई भी बीमारी आपके हौसले को नही तोड़ सकता। सुधा के जज्बे को हजार बार सलाम।
476 total views, 1 views today