उच्च शिक्षा प्रदान करने में डीएवी संस्था किसी भी दृश्टिकोण से पीछे नहीं है-प्राचार्य
एस. के. पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। दयानंद एंग्लो वैदिक पब्लिक स्कूल (डीएवी) गुवा में 4 अप्रैल को वैदिक हवन कर स्कूली शिक्षको द्वारा स्कूल के प्राचार्य डॉ मनोज कुमार की अध्यक्षता में हर्षोल्लास के साथ बच्चों का नए सत्र की शुरुआत की गई।
धर्म शिक्षक आशुतोष शास्त्री और धर्म शिक्षक राजवीर शास्त्री के अगुआई में सभी शिक्षकों ने वैदिक मंत्रोच्चारण कर समाज कल्याण, बच्चो की अच्छी शिक्षा एवं उज्जवल भविष्य की कामना की।
नए सत्र की शुरुआत में विद्यालय में यूकेजी (UKG) के बच्चों ने हवन में विशेष सक्रियता दिखाई। इनमें दर्जनों ऐसे बच्चे दिखे जो कोरोना के कारण विद्यालय आने में असमर्थ थे। वैसे बच्चों ने केवल स्कूल का नाम सुना था, लेकिन स्कूल देखा नहीं था।
इस अवसर पर डीएवी स्कूल गुआ (DAV School Gua) के प्राचार्य डॉ मनोज कुमार ने बच्चो को हवन को शिक्षा का अंग बता उसके करने एवं उससे पर्यावरण शुद्धि लाभ पर चर्चा की। प्राचार्य ने नए सत्र के अवसर पर बच्चों को शुभकामनाए दे जीवन में उच्च पथ की ओर जाने के लिए प्रेरणा दायक मार्ग बताए।
प्राचार्य ने कहा कि उच्च शिक्षा प्रदान करने में दयानंद एंग्लो वैदिक संस्था किसी भी दृष्टिकोण से पीछे नहीं है। संस्था का सतत प्रयास है, बच्चे उच्च शिक्षा प्राप्त कर भारत की मिसाल बने एवं देश का नाम उज्जवल करें। यहां हवन में दिए जाने वाले आहुतियां के प्रति बच्चों को बताते हुए मंत्रोच्चारण के लिए प्रेरित किया गया।
मौके पर स्कूली शिक्षिकाओं मे दीपा राय, आकांक्षा सिंह, अनसूया महंती, वी लता रानी के अतिरिक्त शिक्षकों में अनन्त कु उपाध्याय, वाई एन त्रिपाठी, बी सी दास व अन्य कई शिक्षकगण उपस्थित थे।
400 total views, 2 views today