एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद के पुराना बीडीओ ऑफिस स्थित कस्तूरबा श्रीविद्या निकेतन ढोरी को प्रधानाचार्या के रूप में रूमी सरकार ने योगदान देते हुए 10 दिसंबर को पदभार ग्रहण किया।
मौके पर विद्यालय के सचिव धीरज कुमार पांडेय, अनपति विद्यालय के सचिव अमित सिंह, प्रभारी प्रदीप कुमार महतो ने शॉल और श्रीफल देकर प्रधानाचार्या को सम्मानित किया। वंदना सभागार में भैया बहनों ने स्वागत गीत के साथ नये प्रधानाचार्या का स्वागत किया।
ज्ञात हो कि कस्तूरबा श्रीविद्या निकेतन ढोरी के नये प्रधानाचार्या रूमी सरकार इससे पूर्व सरस्वती विद्या मंदिर मुसाबनी (पूर्वी सिंहभूम) में प्रधानाचार्य के रूप में कार्यरत थी। प्रधानाचार्या ने कहा कि विद्यालय के शैक्षिक उन्नयन एवं विद्यालय विकास के लिए वे सदैव प्रयत्नशील रहेंगी। कहा कि प्रांत एवं विद्यालय ने जिस भरोसे और विश्वास के साथ यहां का पदभार सौपा है, उस पर खरा उतरने का भरपूर प्रयास करेंगी। साथ हीं विद्यालय के विकास के लिए सदैव प्रयासरत रहेंगी।
विद्यालय के सचिव धीरज कुमार पांडेय ने कहा कि विद्यालय में प्रधानाचार्य नए दृष्टिकोण को लेकर आते हैं। उनके नेतृत्व और ऊर्जा से भैया बहन प्रोत्साहित होते हैं। जो स्कूल को नई दिशा दे सके, शिक्षकों और छात्रों को प्रेरित कर सके, सकारात्मक माहौल बना सके, शैक्षणिक स्तर सुधार सके और बदलते समय की ज़रूरतों के हिसाब से स्कूल को विकसित कर सके यही आशा एवं विश्वास है। मौके पर विद्यालय के प्रभारी प्रदीप कुमार महतो ने कहा कि प्रधानाचार्या कुशल प्रशासक एवं अनुशासन प्रेमी है। अतः इनके मार्गदर्शन में काम करना हमारा सौभाग्य है और एक उचित मार्गदर्शन की आशा है।
![]()













Leave a Reply