Advertisement

शिशु मंदिर में नए प्रधानाचार्य ने दिया योगदान

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली स्थित जगदीश सिंह स्मारक सरस्वती शिशु/विद्यामंदिर में विद्या भारती रांची द्वारा जारी पत्र के आलोक में नए प्रधानाचार्य युगल किशोर महतो ने योगदान दिया है।

बता दें कि, पूर्व के प्रधानाचार्य के अन्यत्र स्थानांतरण उपरांत एक लंबे समय से आचार्य सजल कुमार मैती ने प्रधानाचार्य के पद को बखूबी संभाले रखा। मौके पर उपस्थित सजल मैती सहित विद्यालय प्रबंध समिति के सचिव सचिन कुमार मिश्रा, कोषाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा आदि उपस्थित थे।

इस अवसर पर विद्यालय सचिव सचिन मिश्रा ने जगत प्रहरी को 26 नवंबर को बताया कि अभी पूर्णरूप से कार्य की जिम्मेवारी एक दूसरे को नही दी गई है। शीघ्र ही आगामी बैठक आहूत होगी, जिसमे सारी प्रक्रिया स्पष्ट होगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *