एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। झारखंड की राजधानी रांची के भगवान महावीर आंख अस्पताल द्वारा वर्ष 2026 के लिए नई रोशनी नया उजाला के संदेश के साथ साल के अंतिम दिवस 31 दिसंबर को मोतियाबिंद मरीज के लिए नए रूप से नव वर्ष मनाया। इसके तहत 31 दिसंबर को मोतियाबिंद के मरीजों का ऑपरेशन किया गया। वहीं नव वर्ष 2026 में सभी शल्य चिकित्सा किए गए रोगी अपनी नई रोशनी के साथ नववर्ष का स्वागत करेंगे।
भगवान महावीर अस्पताल के सभी पदाधिकारीगणों का तथा डॉक्टर व् सर्विस स्टाफ का मरीज ने काफी प्रशंसा की। उन्होंने नववर्ष को भगवान महावीर के जयकारों के साथ जैन धर्म के पुरोधा भगवान महावीर द्वारा चलाए जा रहे अहिंसा परमो धर्म के संदेश को जन-जन पहुंचाने में आगे आकर समाज के सभी वर्गों तक पहुंचाएंगे ऐसा सभी ने एकमत में स्वीकार किया।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में पूरणमल जैन, संतोष पाटनी, कमल जैन, पंकज शेट्टी, वी. के. जैन, गोविंद जी सरावगी, जितेंद्र छाबड़ा, अमित रारा, डॉ प्रत्यूष प्रणव, डॉ वर्तिका, हरीश दोषी उर्फ राजू भाई, पोरस जैन, विजय जैन, शिवानंद प्रसाद तथा अस्पताल के सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा। इस अवसर पर भगवान महावीर नेत्र चिकित्सालय की ओर से पूरे ब्रह्मांड को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए नेत्रदान महादान का संदेश दिया गया।
![]()













Leave a Reply