Advertisement

तेनुघाट ओपी में नये प्रभारी ने पदभार ग्रहण किया

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट ओपी के नए प्रभारी के रूप में अजीत कुमार ने बीते 25 फरवरी को अपना योगदान देकर पदभार संभाला। वे 2018 बैच के अवर निरीक्षक है। इससे पहले वे गढ़वा जिला में तैनात थे।

पदभार संभालने के बाद ओपी प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि उनकी यही प्राथमिकता होगी कि किस तरह से पूरे क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे। जनता के बीच पुलिस मैत्री को जगा कर भय मुक्त वातावरण क्षेत्र में स्थापित हो।

इसके लिए क्षेत्र के सभी समाजसेवी से अपना योगदान करने के लिए भी कहूंगा। इसके साथ ही अपराध नियंत्रण के साथ-साथ पुलिस के प्रति भी यहां के रहिवासियों का विश्वास जगाना है, ताकि वे अपनी शिकायत करें, जिससे उसका त्वरित निष्पादन संभव हो सके।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *