रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। जायसवाल समाज (सर्ववर्गीय) बोकारो की एक आमसभा जिला के हद में चिरा चास स्थित कावेरी रेजिडेंसी फेस-2 में 10 जून को आयोजित की गई। अध्यक्षता जगदीश चौधरी ने की।
इस अवसर पर समाज की नई जिला कार्यकारिणी का गठन सेवानिवृत्त डीएसपी एवं चुनाव पदाधिकारी बिनोद कुमार गुप्ता की देखरेख में किया गया। बैठक में समाज की पूर्व गतिविधियों, क्रियाकलापों एवं क्षेत्र विस्तार की दिशा में गहन चर्चा के उपरांत सर्वसम्मति से नई कमिटी का गठन किया गया।
गठित कमिटी में मुनिलाल चौधरी एवं बिनोद कुमार गुप्ता को संरक्षक, राजकुमार जायसवाल को अध्यक्ष, शंकर प्रसाद चौधरी एवं विजय कुमार विजय को कार्यकारी अध्यक्ष, दिलीप कुमार एवं विनय किशोर को उपाध्यक्ष, अजय जायसवाल को महासचिव, तारिणी जायसवाल को संयुक्त महासचिव, संजय जायसवाल को कोषाध्यक्ष एवं नवनीत गुप्ता को उप-कोषाध्यक्ष बनाया गया।
इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल ने कहा कि नई कार्यकारिणी समाज के विकास और उत्थान हेतु हरसंभव प्रयास करेगी। उन्होंने सभी सदस्यों से संगठन से जुड़कर एकजुटता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। कहा कि आगामी समय में बोकारो जिला के हद में जैनामोड़, फुसरो, गोमिया, कथारा, पेटरवार, खेराचातर, चंद्रपुरा, चंदनक्यारी जैसे क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाकर समाज को जोड़ा जाएगा। साथ ही बोकारो में एक धर्मशाला निर्माण का भी प्रयास किया जाएगा। मौके पर कमलेश जायसवाल, मनोज जायसवाल, मिथलेश कुमार, ज्ञानचंद्र जायसवाल, मुकेश जायसवाल, राजेश जायसवाल, आदित्य जायसवाल समेत कई गणमान्य सदस्यगण उपस्थित रहे।
41 total views, 2 views today