Advertisement

नये जिलाधिकारी ने कार्यालयों का निरीक्षण कर चुनाव तैयारी का लिया जायजा

गंगोत्री प्रसाद सिंह/हाजीपुर (वैशाली)। अपना पदभार ग्रहण करने के दूसरे दिन 4 जून की सुबह 10 बजे वैशाली की जिलाधिकारी (डीएम) वर्षा सिंह द्वारा जिला मुख्यालय हाजीपुर समाहरणालय स्थित विभिन्न कार्यालयों एवं प्रशाखाओं का औचक निरीक्षण किया गया। डीएम द्वारा पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर हाजीपुर के हरिवंशपुर स्थित ईवीएम वेयर हाउस में चल रहे एफएलसी (फर्स्ट लेवल चेक) कार्य का जिलाधिकारी वर्षा सिंह और पुलिस अधीक्षक ललित मोहन शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया।
ज्ञात हो कि, ईवीएम और वीवीपैट का प्रथम स्तरीय तकनीकी जांच (एफएलसी) बीते माह 31 मई से प्रारंभ हुआ है, जो आगामी 22 जून तक जारी रहेगा। इस कार्य के लिए ईसीआईएल हैदराबाद के 14 अभियंताओं की प्रतिनियुक्ति की गई है।

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाता जागरूकता अभियान आज जिला पदाधिकारी द्वारा समाहरणालय परिसर से संवाद रथ को डीएम सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रथ जागरूकता रथ जिले के मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जिला के शहरी व ग्रामीण इलाकों में जाकर नागरिकों को मतदान के महत्व के प्रति जागरूक करेगा।

इस अवसर पर डीएम ने जिले वासियों से अपील करते हुए कहा कि वे और लोकतंत्र को सशक्त बनाएं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक योग्य मतदाता का यह कर्तव्य है कि वह मतदान के दिन अपने मतदान केंद्र पर जाकर वोट दे। कार्यक्रम में हाजीपुर एसडीएम रामबाबू बैठा, डीपीआरओ नीरज, डीपीओ (आइसीडीएस) प्रतिभा कुमारी, वन स्टाप की केंद्र प्रशासक प्रियंका कुमारी, काउंसलर कार्तिक कुमार सहित कई अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *