Advertisement

नये जिला उपायुक्त ने मानव सेवा आश्रम का लिया जायजा

उपायुक्त ने आश्रम की व्यवस्था दुरूस्त करने का पदाधिकारियों को दिया निर्देश

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो के नव पदस्थापित जिला उपायुक्त अजय नाथ झा ने अपने पदस्थापन के दूसरे दिन 28 मई को अपने कार्यों की शुरूआत बी.एस. सिटी के सेक्टर पांच स्थित मानव सेवा आश्रम का जायजा लेकर किया। मौके पर अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, जिला परिवहन पदाधिकारी वंदन शेजवलकर, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा पियूष, सीएसआर नोडल पाधिकारी शक्ति कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।

निरिक्षण के क्रम में उपायुक्त झा ने क्रमवार मानव सेवा आश्रम में दिव्यांग बच्चों के आवासन, रसोई घर, शौचालय, खेल-कूद परिसर का जायजा लिया। उन्होंने आश्रम संचालक से यहां रह रहे बच्चों, बच्चियों की जानकारी ली। बच्चों को मिल रही सुविधाओं के संबंध में जाना। साथ ही, आश्रम में व्याप्त समस्याओं से भी अवगत हुए।

उपायुक्त ने समस्याओं के समाधान को लेकर संबंधित पदाधिकारी को जरूरी निर्देश दिया। साथ हीं कहा कि सभी समस्याओं को चिन्हित करते हुए उसके लंबी अवधि के लिए निष्पादन की दिशा में काम करना है। उन्होंने कहा कि मानव सेवा आश्रम से मैंने अपने कार्यों की शुरुआत की है।

यह मानव सेवा नहीं बल्कि ईश्वरीय सेवा है। बच्चे ईश्वर के साक्षात रूप होते है। मुझे गर्व है कि मैं इन बच्चों के बीच कुछ समय व्यतीत किया हूँ। कहा कि यहां होने वाला व्यय किसी की सहानुभूति मात्र से नहीं चले। एक ऐसी व्यवस्था का निर्माण अथवा सृजन हो, ताकि इनको भविष्य में प्रत्येक आवश्यकता के लिए राशि आवंटन उपलब्ध रहे। इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाएं जाएंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *