Advertisement

जारंगडीह पंचायत सचिवालय में झामुमो के नये कमेटी का गठन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के जारंगडीह में 23 फरवरी को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नये कमेटी के गठन किया गया।

यूं तो इन दिनों पूरे प्रदेश में झामुमो अपनी सदस्यता अभियान के साथ-साथ जिला, प्रखंड व् पंचायत स्तर पर नये कमेटी का गठन की प्रक्रिया युद्ध स्तर पर चला रही है। इसी क्रम में 23 फरवरी को बेरमो प्रखंड के हद में जारंगडीह उत्तरी पंचायत सचिवालय परिसर में जारंगडीह उत्तरी और दक्षिणी पंचायत के तमाम झामुमो कार्यकर्ताओं की एक अहम बैठक संपन्न की गयी। बैठक में उत्तरी और दक्षिणी पंचायत के नये कमेटी का गठन संविधानिक तरीके से की गई।

उक्त बैठक की अध्यक्षता संयोजक मंडली द्वारा किया गया। बैठक में विशिष्ट अतिथि पर्यवेक्षक के तौर पर झामुमो के वरीय नेता पान बाबू केवट, संयोजक उप प्रमुख रंजीत महतो के अलावा गणेश श्रीवास्तव, सुमित रब्बानी, अयूब अंसारी, बबीता देवी, मालती देवी आदि शामिल थे।

इस बैठक में सर्वसम्मति से जारंगडीह उत्तरी से अध्यक्ष करण कुमार, उपाध्यक्ष पिंटू कुमार व् संजय रजक, सचिव रंधीर करमाली, संयुक्त सचिव विवेक कुमार, जारंगडीह दक्षिणी से अध्यक्ष राहुल, उपाध्यक्ष शिवम, सचिव मोहम्मद गुलाल, कोषाध्यक्ष शब्बीर अंसारी, कार्यकारिणी सदस्य शुभम गुप्ता चुने गए। निर्वाचित तमाम पदाधिकारीयों को झामुमो का पट्टा पहना कर सम्मानित किया गया। साथ ही यह भी उम्मीद जताया गया कि इस बार के चुनाव में युवाओं पर पार्टी ने यह सोंचकर भरोसा किया है कि इस पंचायत में पार्टी मजबूती से अपनी पहचान बना पाएगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *