Advertisement

चांदो में मानस यज्ञ के लिए नई समिति का गठन

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड के हद में चांदो ग्राम में श्रीरामचरित मानस नवाह पारायण महायज्ञ के आयोजन को लेकर स्थानीय यज्ञ स्थल परिसर में 23 जनवरी को ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता पूर्व मुखिया राजेंद्र कुमार नायक ने किया।

बैठक में कहा गया कि उक्त यज्ञ की तिथि अभी निर्धारित नहीं की गयी है। कहा गया कि संभवतः आगामी होली पर्व के बाद यज्ञ का आयोजन होगा। इस अवसर पर आयोजित बैठक में सर्व सम्मति से लिए गये निर्णयानुसार मानस महायज्ञ के आयोजन के लिए नई कमिटी का गठन किया गया।

जिसमें अध्यक्ष पद पर पूर्व की भांति बजरंगबली महराज, उपाध्यक्ष पद पर स्थानीय रहिवासी रवींद्र कुमार सिंह एवं राजेश नायक, संयोजक राजेंद्र नायक, महासचिव हराधन झा एवं शिवकुमार सिंह, कोषाध्यक्ष रामकृष्ण नायक, उप कोषाध्यक्ष पदूम महतो चुने गए।

बैठक में मुख्य रूप से सुरेंद्र तिवारी, महेंद्र तिवारी, पूर्व पंसस कुलदीप सिंह, नागेश्वर नायक, रामटहल नायक, रमित रजक, रामलाल नायक, बरूण नायक, प्रवीण नायक सहित दर्जनों धर्म पीपासु उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *