Advertisement

नए सीएमडी बीसीसीएल मनोज कुमार अग्रवाल एक सितंबर को संभालेंगे पदभार

बेरमो‌ के अविनाश ने नये बीसीसीएल सीएमडी का किया अभिनंदन

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) धनबाद के निदेशक (तकनीकी) मनोज कुमार अग्रवाल को कंपनी का चेयरमैन-सह-मैनेजिंग डायरेक्टर (सीएमडी) नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति आगामी एक सितंबर से प्रभावी होगी।

बीसीसीएल के वर्तमान सीएमडी समीरन दत्ता आगामी 31 अगस्त को कंपनी से सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उनके बाद डीटी मनोज कुमार अग्रवाल सीएमडी का पदभार संभालेंगे। बोकारो जिला के हद में बेरमो के ओल्ड सुभाष नगर रहिवासी अविनाश सिंह ने 25 अगस्त को बीसीसीएल के नव चयनित सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल को बुके देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उनके भाई उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *