एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। झारखंड मंत्रालय के कर्मचारियों के लिए 24 फरवरी को खास मौका रहा। झारखंड के मुख्यमंत्री (सीएम) हेमंत सोरेन और पंजाब नैशनल बैंक के अधिकारियों ने राज्य सरकार के कर्मचारियों के वेतन खाता पैकेज के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। यह बैंक और सरकार के बीच सहयोग का नया अध्याय माना जा रहा है।

इस अवसर पर सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि बैंक सिर्फ आम जनों के पैसे को हीं नहीं संभालता है, बल्कि यह सरकारी कर्मचारियों के हितों के लिए भी बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि आज हर क्षेत्र यथा व्यवसाय, कृषि, ग्रामीण विकास में बैंक की भूमिका अहम है। इसके अलावा बैंक की कुछ सामाजिक जिम्मेदारियां भी हैं। इसी जिम्मेदारी के तहत यह एमओयू किया गया है। सीएम ने कहा कि इस एमओयू से सरकारी कर्मचारियों की सुविधाएं आसान होंगी। साथ ही आम जनता को भी इसका फायदा मिलेगा। उन्होंने बैंक के अधिकारियों और कर्मियों को इस काम के लिए साधुवाद दी।
मौके पर झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी, मंत्री संजय प्रसाद यादव, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, मुख्य सचिव अविनाश कुमार, पंजाब नैशनल बैंक के महाप्रबंधक आशीष कुमार चतुर्वेदी, मंडल प्रमुख अवधेश झा, उप मंडल प्रमुख राकेश कुमार श्रीवास्तव और कई अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply