Advertisement

नये अपर लोक अभियोजक ने पदभार ग्रहण किया

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो अनुमंडल मुख्यालय तेनुघाट स्थित व्यवहार न्यायालय में नए अपर लोक अभियोजक विजय कुमार साहू ने 12 अगस्त को अपना पदभार ग्रहण कर लिया। दरअसल संजय कुमार सिंह अपर लोक अभियोजक 31 जुलाई को सेवानिवृत्त हो गए। उनके स्थान पर नए अपर लोक अभियोजक का पदस्थापन किया गया है।

इसी आलोक में साहू 12 अगस्त को व्यवहार न्यायालय तेनुघाट के अभियोजन कार्यालय में पदभार ग्रहण किया। संजय सिंह के सेवानिवृत्त हो जाने पर सहायक लोक अभियोजक आशीष कुमार तिवारी इनका कार्य देख रहे थे।

झारखंड सरकार के गृह विभाग ने विजय कुमार साहू को यहां पदस्थापित किया है। साहू इसके पहले गिरिडीह व्यवहार न्यायालय में पदस्थापित थे। इस अवसर पर साहू ने कहा कि वे अभियोजन कार्य का निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे।

वहीं बेरमो अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा और महासचिव वकील महतो ने साहू का स्वागत करते हुए कहा कि नव पदस्थापित अपर लोक अभियोजक सभी अधिवक्ताओं के साथ समन्वय स्थापित करते हुए आम जनता को सुलभ न्याय दिलावें।

मौके पर अभियोजन कार्यालय के राजू सिंह, महेश कुमार, रानू सिंह, अधिवक्ता वीरेंद्र प्रसाद, सुभाष कटरियार, संतोष कुमार, मनोज चौबे, ददन श्रीवास्तव, रमेंद्र कुमार सिन्हा, रतन कुमार सिन्हा, वेंकट हरि विश्वनाथन, बैद्यनाथ शर्मा सहित अन्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *