Advertisement

राजद कार्यालय में मनाई गई नेताजी की जयंती

फिरोज आलम/जैनामोड़ (बोकारो)। बोकारो जिला राष्ट्रीय जनता दल द्वारा 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गयी। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य जनों ने नेताजी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदानों को याद किया।

जानकारी के अनुसार बोकारो के सेक्टर नाइन स्थित राजद जिला कार्यालय में महान स्वतंत्रता सेनानी देश के वीर सपूत नेताजी सुभाष चंद बोस की जयंती समारोह मनाई गई। इस अवसर पर बोकारो जिला राजद जिलाध्यक्ष बुद्ध नारायण यादव ने बोस की चित्र पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि देश को आजादी दिलाने में नेताजी ने अहम भूमिका निभाई थी।

देश के महान सपूत नेताजी सुभास चंद्र बोस ने नारा दिया था कि तुम मुझे खून दो मै तुम्हे आजादी दूँगा। तब उनके इस ओजस्वी अपील पर देश के लाखों वीर युवाओं ने अपनी कुर्बानी देने को तैयार हो गए थे।

इस अवसर पर राजद के प्रदेश महासचिव घनश्याम चौधरी ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि नेताजी द्वारा बनाये गए आजाद हिन्द फौज ने न केवल देश में बल्कि विदेशों में भी आर्मी तैयार कर देश को आजादी दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। स्वर्गीय बोस के कुशल नेतृत्व में आजाद हिंद फौज बर्मा तक पहुंच कर अंग्रेजी शासन की नीव हिला दी थी।

इस अवसर पर बोकारो महानगर अध्यक्ष रामजीत यादव, युवा राजद के प्रदेश महासचिव जितेन्द्र नारायण यादव, बोकारो जिला युवा राजद अध्यक्ष संतोष कुमार गिरी आदि ने अपने विचार व्यक्त किये। साथ हीं नेताजी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवन से शिक्षा लेने की अपील युवाओं से की।

इस जयंती समारोह में कमलेश यादव, उमेश तिवारी, मनोज यादव, अनिल कुमार, परशुराम यादव, राजदेव पाल, बोढ़न यादव, भाई प्रमोद सिंह, सीताराम यादव, कुंदन गुप्ता, चंद्र भूषण गुप्ता, राजेंद्र सिंह, अजय यादव, सरोज कुमार यादव, हृदया यादव सहित अन्य शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *