Advertisement

सीसीएल अनुदानित विद्यालय में मनाया गया नेताजी की जयंती

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में बेरमो अनुमंडल के संडेबाजार स्थित शिशु विकास विधालय में 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 122वीं जयंती मनाई गई।

इस अवसर पर नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण विद्यालय के प्राचार्य राम अयोध्या सिंह तथा वरीय शिक्षक नयन बनर्जी ने की। साथ हीं नेताजी के जीवनी पर वरीय शिक्षक मो. असलम ने विस्तार से प्रकाश डाला।

जयंती के अवसर पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर शिशु विकास विद्यालय के शिक्षक शैयद सरफराज हुसैन, शतीश्वर गोप, संजीव कुमार, रूपेश केशरी, शिक्षिका रम्भा सिंह, शशि बाला शर्मा, ममता सिन्हा, तनुजा खातुन, पूजा कुमारी,  आदि।

निलम देवी सहित कई शिक्षक- शिक्षिकाओं, शिक्षकेत्तर कर्मियों तथा छात्र- छात्राओं ने पुष्पार्पण किया। मौके पर गौरी देवी, छपित नारायणाय सिंह, ललिता देवी, गुरुवारी देवी के अलावा दर्जनों छात्र- छात्राएं मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *