Advertisement

डीएवी कथारा में मनायी गयी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में डीएवी पब्लिक स्कूल कथारा में 23 जनवरी को प्रातः कालीन प्रार्थना सभा स्थल पर महान देशभक्त तथा राष्ट्रीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती धूमधाम से मनाई गई।

इस अवसर पर सबसे पहले नेताजी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। तत्पश्चात बच्चों ने नेताजी की जीवनी से संबंधित अपने विचार व्यक्त किये।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य सह झारखंड जोन जी के निदेशक विपिन राय ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम सबको नेताजी के जीवन से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा मान्या ने प्रातःकालीन सभा का संचालन किया। नवमी के बच्चो ने सामूहिक गीत प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर सीसीए को-ऑर्डिनेटर बी के दसौंधी, वरिष्ठ शिक्षक पंकज कुमार, पी. एन. चौधरी, डॉ आर.एस. मिश्रा, नागेन्द्र प्रसाद, असित कुमार गोस्वामी, जितेंद्र दुबे, रंजीत कुमार सिंह, शर्मिला ठाकुर, रेखा कुमारी, धर्म शिक्षक टी. एम. पाठक, अरविंद झा, संजय कुमार सिंह, रितेश कुमार, जयपाल साव, मंतोष कुमार, शैलेंद्र कुमार, बीणा कुमारी, आराधना सिंह, अतुल सिंहा, संजय महतो, जय प्रकाश गिरि, आलोक कुमार सिंह, नीरज सिन्हा, सुधांशु यादव, विमलेश कुमार, अमरनाथ यादव, राहुल कुमार, शिव प्रकाश सिंह, ममता पात्रा, ओशिन, पुष्पांजलि राव, नेहा कुमारी, नीलम कुमारी, सुमन कुमारी, अनु के., आदि।

बबली कुमारी, राखी राणा, पूर्णिमा कुमारी, अदीब अहमद, विकास कुमार, पिंटू दुबे, के के पांडेय, दीपक कुमार सिंह, शंकर तिवारी, अनिर्बान दास, निकिता कुमारी, कार्यालय कर्मी लाल बाबू प्रसाद यादव, दीपक श्रीवास्तव, विजय वर्मा, शुभम कुमार, सुमन पांडेय, चंचल कुमार सहित विद्यालय के सभी कर्मचारीगण ने नेताजी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *