Advertisement

केबी कॉलेज बेरमो में मनाया गया नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती पराक्रम दिवस

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। देश की आजादी को ले पराक्रम दिवस की पूर्व संध्या पर 22 जनवरी को बोकारो जिला के हद में जारंगडीह के के. बी. कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) ईकाई ने प्राचार्य की अध्यक्षता में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती सह पराक्रम दिवस का विधिवत् उद्घाटन जंतु शास्त्र सभागार में किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर नेताजी के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन व् श्रद्धांजलि दी गई। दीप प्रज्ज्वलित प्राचार्य लक्ष्मी नारायण, डॉ अरुण कुमार रॉय महतो, डॉ प्रभाकर कुमार, रविंद्र कुमार दास द्वारा किया गया। शिक्षकों व शिक्षकेतर कर्मचारियों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर प्राचार्य लक्ष्मी नारायण ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस महान देशभक्त, क्रांतिकारी और स्वतंत्रता सेनानी थे। हर वर्ष उनकी जयंती राष्ट्र के लिए उनके असाधारण योगदान पर चिंतन करने तथा देशभक्ति और नि:स्वार्थता की उनकी विरासत का जश्न मनाने का समय है। आईक्यूएसी कोऑर्डिनेटर डॉ अरुण कुमार रॉय महतो ने कहा कि यह दिन नेताजी के साहस, वीरता और देशभक्ति का प्रतीक है।

कहा कि नेताजी के जयंती पर हम उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शो को अपनाने का संकल्प ले सकते हैं। एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ प्रभाकर कुमार ने नेताजी की जीवनी पर प्रकाश डाला और कहा कि पराक्रम दिवस का महत्व इस विविधता में एकता के विचार को जीवित रखने में है। कहा कि आज के दौर में यह दिन हमें सिखाता है कि राष्ट्र की प्रगति के लिए आपसी मतभेदों को भूलाकर एक होना कितना जरूरी है।

अन्य वक्ताओं यथा डॉ सुशांत बैरा, प्रो. विपुल कुमार पांडेय, डॉ अरुण रंजन, रविंद्र कुमार दास आदि ने भी अपने विचार साझा किए पराक्रम दिवस कार्यक्रम में एनएसएस स्वयं सेवकों ने पोस्टर, स्लोगन, निबंध, भाषण के माध्यम से नेताजी का संदेश देने का कार्य किया गया, जिसमें काजल कुमारी, हरीश कुमार, साजिया प्रवीण शामिल रहे। मंच संचालन एनएसएस प्रभारी, धन्यवाद ज्ञापन आईक्यूएसी कोऑर्डिनेटर ने किया।

कार्यक्रम में प्राचार्य लक्ष्मी नारायण समेत डॉ बासुदेव प्रजापति, डॉ व्यास कुमार, प्रो. अमीत कुमार रवि, प्रो. विपुल कुमार पांडेय, डॉ सुशांत बैरा, डॉ अरुण रंजन, डॉ विश्वनाथ प्रसाद, प्रो. पी पी कुशवाहा, प्रो. संजय कुमार दास, प्रो. सुनीता कुमारी, शिक्षकेत्तर कर्मचारी रविंद्र कुमार दास, सदन राम, रवि कुमार यादविंदु, मो. साजिद, दीपक कुमार रॉय, छात्र छात्राएं, एनएसएस के स्वयं सेवकों की सहभागिता रही।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *