एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल के ढ़ोरी महाप्रबंधक कार्यालय में 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। यहां जीएम रंजय सिंहा ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण किया।
इस अवसर पर महाप्रबंधक सिन्हा ने नेताजी को एकता, अखंडता तथा सांप्रदायिक सौहार्द का प्रतीक बताते हुए कहा कि देश की आजादी में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। कहा कि हम रोजमर्रा के कार्यों को जिस तरह से अंजाम देते हैं वह भी नेताजी की सेवा भावना से प्रेरित होकर देते हैं।
जयंती पर नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण करने वालो मे विभागाध्यक्ष माइनिंग मनोज कुमार पाठक, पीओ राजीव कुमार सिंह, विभागाध्यक्ष एचआर कुमारी माला, विभागाध्यक्ष सिविल मनोज साह, एरिया सुरक्षा अघिकारी सह प्रबंधक एचआर सुरेश सिंह, मजदूर नेता आर उनेश, भाजपा नेता भाई प्रमोद सिंह सहित दर्जनों महिला कर्मी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply