Advertisement

पड़ोसी ने वृद्ध को सर में डंडे से हमला कर किया घायल, अस्पताल में भर्ती

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में गुवा थाना क्षेत्र के बिचाईकिरी रहिवासी एक 57 वर्षीय वृद्ध की पड़ोसी ने हमला कर घायल कर दिया। घायल का इलाज गुवा सेल अस्पताल में चल रहा है।

जानकारी के अनुसार 16 मार्च को बिचाईकिरी रहिवासी 57 वर्षीय वृद्ध मंगल जोजो को उसके पड़ोसी अजगर बड़ाईक एवं उसकी पत्नी बेलमति बड़ाईक ने मिलकर पीछे से डंडे से सर पर वार कर घायल कर दिया। सर पर चोट लगने से वृद्ध का सर फट गया। काफी रक्त स्राव होने लगा। घटना के बाद स्थानीय रहिवासियों ने गुवा सेल अस्पताल से एंबुलेंस मंगा कर उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसके सर में कुल आठ टांका लगाया। बताया जाता है कि उक्त घटना के बाद वृद्ध मंगल जोजो का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है।

घटना की सूचना गुवा पुलिस को मिलते ही पुलिस घटना-स्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। इस संबंध में थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने कहा कि झगड़े का कारण का पता अभी नहीं चला है। मामले की छानबीन की जा रही है। उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना 16 मार्च की दोपहर 3 बजे घटित हुआ है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *