Advertisement

नौनीहालो के जीवन से खिलवाड़ कर विद्यालय भवन निर्माण में बरती जा रही लापरवाही

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। झारखंड सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र को और बेहतर बनाने के लिए जहां पुराने विद्यालय भवन के जगह पर बच्चों के बेहतर सुरक्षा को लेकर नये भवन का निर्माण कराया जा रहा है। वहीं कार्य के दौरान ठेकेदारों द्वारा बरते गए लापरवाही के कारण नौनीहालो के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

यह हम नहीं बल्कि बोकारो जिला के हद में गोमिया प्रखंड के ओल्ड माइंस स्वांग स्थित राजकीय मध्य विद्यालय परिसर में बनाए जा रहे भवन निर्माण के क्रम में अनियमितता झलकता है। स्थानीय रहिवासियों के अनुसार विद्यालय भवन निर्माण के क्रम में ठेकेदार द्वारा जिस स्तर से बालू का प्रयोग किया जा रहा है वह काफी घटिया वा मिट्टी मिश्रित है।

यही नहीं बल्कि निर्माण कार्य को लेकर ठेकेदार द्वारा विद्यालय परिसर मे बिछाए गए बिजली के तार को दुर्घटना को आमंत्रण दे रहा बताया गया। बताया जाता है कि बिजली तार जिस भूमि से गुजरा है उक्त स्थल बालू बिछे तथा जल जमाव के कारण जानलेवा है। जहां कभी भी विद्युत स्पर्शघात की घटना अवश्यभावी है। क्योंकि उक्त स्थल तथा उसके आस पास आने जाने वाले व् बच्चे टिफिन के दौरान इस तार पर चलकर आना जाना तथा खेलकूद करते हैं।

ज्ञात हो कि निर्माण के दौरान लापरवाही की शिकायत मिलने के बाद कार्य स्थल पर पहुंच कर निर्माण कार्य कर रहे ठेकेदार के मुंशी रूपेश से पुछे जाने पर उसने बताया कि यह ठेका कार्य मनोज सिंह नामक रांची के ठेकेदार के द्वारा कराया जा रहा है। कार्य में लापरवाही के बावत पुछे जाने पर उसने इस दौरान स्थानीय एक मीडिया कर्मी से भी बात कराई। उक्त मीडिया कर्मी द्वारा ठेकेदार को अपना आदमी बता कर हस्तक्षेप नहीं करने की ताकिद की।

इस बाबत भवन परमंडम विभाग के कनीय अभियंता सोनू कुमार से पूछे जाने पर उन्होंने दूरभाष पर बताया कि कभी-कभी साइट पर पहुंच कर वे जांच करते रहे हैं। कई स्थलों पर कार्य प्रगति पर होने की बात कह कनीय अभियंता आने में अपनी असमर्थता जतायी। उन्होंने शिकायत की जांच करने की बात कही है। वहीं रहिवासियों ने विद्यालय भवन निर्माण कार्य की समग्र जांच की मांग बोकारो जिला उपायुक्त से करने की मांग की है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *