Advertisement

कदाचार रहित शांतिपूर्ण बोकारो में नीट (यूजी) परीक्षा संपन्न

जिले के आठ परीक्षा केंद्रों पर 2880 में 2804 परीक्षार्थी शामिल 76 अनुपस्थित

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा 4 मई को आयोजित नीट (यूजी) परीक्षा बोकारो जिला में कदाचार रहित व् शांतिपूर्ण संपन्न हो गया।

जानकारी के अनुसार 4 मई की सुबह 10 बजे से ही जिले के परीक्षा केंद्रों के बाहर परीक्षार्थियों एवं उनके अभिभावकों की भीड़ जुटने लगी थी। एनटीए से प्राप्त निर्देशानुसार परीक्षा केंद्रों में परीक्षार्थियों का प्रवेश पूर्वाह्न 11 से 1.30 बजे तक दिया गया। सभी परीक्षार्थियों ने क्रमवार परीक्षा केंद्र में प्रवेश के बाद निबंधन कराया एवं बायोमेट्रिक अटेंडेंस के बाद परीक्षा कक्ष में गये।

दूसरी ओर बोकारो जिला उपायुक्त ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया। उन्होंने केंद्राधीक्षकों – दंडाधिकारियों को परीक्षा को लेकर जरूरी निर्देश दिया। साथ हीं जारी गाइडलाइन का अक्षरशः कड़ाई से अनुपालन करने को कहा।
बताया जाता है कि नीट (यूजी) परीक्षा के दौरान बोकारो जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर वरीय पदाधिकारी, दंडाधिकारी एवं पुलिस बल तैनात रहें। नियंत्रण कक्ष में भी पदाधिकारी दिन भर मुस्तैद रहें। जिले में नीट (यूजी) परीक्षा में कुल 2880 परीक्षार्थी शामिल होने थे, जिसमें 2804 परीक्षार्थी शामिल हुए जबकि 76 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

ज्ञात हो कि, नीट परीक्षा को लेकर बोकारो जिले में 8 परीक्षा केंद्र बनाये गये थे, जिनमें पीएमश्री पंचान्न राजबाला प्लस टू हाई स्कूल सतनपुर, डिस्ट्रिक्ट रामरूद्रा सीएम एसओई चास, केंद्रीय विद्यालय नंबर वन सेक्टर चार, श्रीमहावीर प्लस टू हाई स्कूल बिजुलिय़ा, केंद्रीय विद्यालय सीटीपीएस चंद्रपुरा, अपग्रेडेड राजकीय कृत प्लस टू हाई स्कूल लकराखंदा, पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय नंबर थ्री एवं प्लस टू हाई स्कूल पेटरवार शामिल है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *