युधिष्ठिर महतो/धनबाद (झारखंड)। अभिनेत्री नीलम गिरि और अभिनेता सत्येंद्र सिंह अभिनीत भोजपुरी फिल्म मन मोहिनी बहुत जल्द भोजपुरी का पहला और भोजपुरी का नंबर वन आर्या डिजिटल ओटीटी पर एक्सक्लूसिव रिलीज की जायेगी।उक्त जानकारी आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर दुर्गेश आर सिंह राजपूत ने दी।
उन्होंने बताया कि फिल्म मन मोहिनी की रिलीज को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। यह एक पारिवारिक और मनोरंजक फिल्म है, जो भोजपुरी दर्शकों के पसंद के अनुरूप बनी है।
बताया कि उक्त फिल्म में अभिनेता सत्येंद्र सिंह और बिग बॉस फेम अभिनेत्री नीलम गिरि की जोड़ी दर्शकों को देखने को मिलेगी। फिल्म एक्शन, रोमांस, कॉमेडी, फैमिली ड्रामा से भरपूर है।
दुर्गेश आर सिंह राजपूत ने बिग बॉस फेम अभिनेत्री नीलम के पक्ष में वोट करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि भोजपुरी दर्शक अभिनेत्री नीलम के पक्ष में अधिक से अधिक वोट करें एवं समर्थन करें। फिल्म मन मोहिनी के निर्माता रविन्द्र सिंह एवं निर्देशक रितेश ठाकुर हैं।
![]()













Leave a Reply