एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला समाहरणालय सभागार में 8 मार्च को एनडीआरएफ टीम ने आपदा से निपटने को लेकर प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया। प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ अपर समाहर्ता ने किया।
शिविर में एनडीआरएफ की टीम द्वारा विभिन्न प्रकार के आपदा से निपटने के लिए जिले के विभिन्न विभागों के कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। मौके पर जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी, एनडीआरएफ अधिकारी सहित अन्य उपस्थित थे। यहां एनडीआरएफ टीम ने समाहरणालय कर्मियों को विभिन्न प्रकार के राहत कार्य की जानकारी देकर जागरूक किया।

जानकारी के अनुसार शिविर में एनडीआरएफ के प्रशिक्षकों ने प्राकृतिक आपदा से बचाव की जानकारी दी। वहीं बाढ़ के अलावा भूकंप, सर्प दंश, हृदय रोग, सड़क सुरक्षा के दौरान शारीरिक क्षति से संबंधित बचाव की भी जानकारी दी गई। प्रायोगिक तौर पर डेमो देकर भी युवाओं को प्रशिक्षित किया गया। बाढ़ व आगजनी से बचाव, घायलों का प्राथमिक उपचार करना, घायल के ब्लीडिंग को रोकना, चोटों को स्टेबलाइज करना और पीड़ित की जान बचाने के लिये सीपीआर देने आदि के बारे में डेमो देकर बताया गया।
पानी में डूबे व्यक्ति को बचाने और शव को पानी से बाहर निकालने के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारियां दी गयी। इस दौरान विभिन्न विभागों के पदाधिकारी सहित कर्मी उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply