Advertisement

बरारी पंचायत के वार्ड एक में बाढ़ के पानी में डूबे युवती की खोज में एनडीआरएफ टीम

प्रहरी संवाददाता/हाजीपुर (वैशाली)। वैशाली जिला के हद में राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र के बरारी पंचायत वार्ड संख्या एक रहिवासी युगेश्वर राय की 22 वर्षीय पुत्री रानी कुमारी अपने भाई को राखी बाँधने के लिए राखी एवं मिठाई खरीदने जुड़ावनपुर बाजार जा रही थी। सड़क पर बाढ़ का पानी अधिक होने के कारण उसका पैर फिसल गया जिससे वह गहरे पानी में चली गई। घटना 8 अगस्त की बतायी जा रही है।

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि तीन दिन पूर्व रानी कुमारी अपने पति संजय राय के साथ अपनी ससुराल राघोपुर थाना क्षेत्र के सैदाबाद गांव से जुड़ावनपुर बरारी पंचायत के वार्ड संख्या एक अपने भाई को राखी बाँधने आई थी। रानी को बाढ़ के पानी में डूबते देख ग्रामीणों ने उसे बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन पानी की तेज धार में वह चली गई।

घटना की जानकारी ग्रामीणों एवं परिजनों ने जुड़ावनपुर थानाध्यक्ष बृजेश कुमार यादव को दी। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष यादव पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। थानाध्यक्ष ने घटना की जानकारी अंचलाधिकारी एवं एसडीआरएफ टीम को दी। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंच कर घंटो बाढ़ के पानी में लापता रानी को खोजने के लिए सर्च अभियान चलाया, लेकिन रानी नही मिली।

अंधेरा होने के कारण एसडीआरएफ की टीम वापस यह कहकर लौट गयी कि 9 अगस्त की सुबह फिर तलाश के लिए सर्च अभियान चलाया जाएगा। इस घटना की जानकारी घर पर मौजूद मैके एवं ससुराल वाले परिजनों को मिली, इसके बाद घर में कोहराम मच गया हैं। सभी परिजनों का रो -रोकर बुरा हाल है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *