Advertisement

यूनियन कार्यालय में राकोमसं रीजनल सचिव वरुण कुमार सिंह का सम्मान

मजदूर जमात ही संगठन की असली ताकत है-वरुण

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में जारंगडीह स्थित कांग्रेस सह राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ यूनियन कार्यालय में 4 नवंबर को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में यूनियन के नव निर्वाचित सीसीएल रीजनल सचिव वरुण कुमार सिंह का भव्य सम्मान किया गया। सिंह को 51 किलो का माला पहनाकर उपस्थित यूनियन समर्थको ने सम्मानित किया। साथ ही असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोकल सेल से जुड़े मजदूरों ने भी उन्हें सम्मानित किया।

समारोह की अध्यक्षता राकोमसं कथारा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष वकील अंसारी एवं संचालन अशोक ओझा ने की। समारोह को संबोधित करते हुए सीसीएल रीजनल सचिव वरुण कुमार सिंह ने कहा कि मजदूर ही संगठन के असली ताकत होते हैं। उन्होंने कहा कि कोयला क्षेत्र में राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ मजदूरों का बहुत पुराना संगठन है। इस संगठन का नेतृत्व कांति मेहता, राम नारायण शर्मा, बिंदेश्वरी दुबे जैसे दिग्गज नेताओं ने किया है।

नव निर्वाचित रीजनल सचिव सिंह ने कहा कि फरवरी 2026 में यह संगठन 75 वर्ष अपना पूरा करेगा। कहा कि संघ हमेशा मजदूरों के लिए काम किया है। मजदूरों के हर सुख-दु:ख में खड़ा रहा है। आज जो हमें जिम्मेवारी मिली है इसे पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभाऊंगा। कहा कि हम और हमारे टीम के सारे साथी पूरे सीसीएल में संगठन को और मजबूत बनाएंगे। जो सक्रिय साथी हैं उन्हें रीजनल कमेटी में जोड़ा जाएगा।

समारोह को कथारा क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहम्मद जानी, बोकारो एवं करगली क्षेत्र के सचिव उदय प्रताप सिंह उर्फ कुट्टू सिंह, ढोरी क्षेत्र के सचिव मंगरा उरांव, गोविंदपुर शाखा सचिव विकास कुमार सिंह, अध्यक्ष राजकुमार साव, कथारा कोलियरी अध्यक्ष गणेश गोप, कथारा वाशरी के सचिव इस्लाम अंसारी, स्वांग वाशरी के सचिव बी के श्रीवास्तव, अध्यक्ष भैरव लाल प्रजापति, आर आर शॉप शाखा अध्यक्ष अर्जुन राम, जारंगडीह अध्यक्ष जोगेंद्र सोनार, जाहिद आलम आदि ने भी संबोधित किया।

समारोह में उपरोक्त के अलावा मुख्य रूप से किशुन मंडल, मो. नौशाद, अवधेश सिंह, हरेंद्र सिंह, एस एन रेड्डी, विशाल कुमार, आशुतोष सिंहा, हेमंत सिंह, कन्हाई चौहान, रमेश राम, कृष्ण हरि, अशोक उड़िया, प्रमोद सिंह, सिद्धनाथ सिंह, मो. हनीफ, राजीव सिंह, ललन केवट, जमुना, अशोक घासी तथा अन्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *