Advertisement

दस लाख का इनामी नक्सली कमांडर महाराज प्रमाणिक ने किया सरेंडर

प्रहरी संवाददाता/राँची (झारखंड)। भाकपा माओवादियों के दक्षिणी छोटानागपुर जोनल कमेटी के कमांडर महाराज प्रमाणिक ने झारखंड पुलिस के सामने 21 जनवरी को सरेंडर कर दिया।

प्रमाणिक काफी दिनों से झारखंड पुलिस के संपर्क में था। आईजी अभियान एवी होमकर, आईजी रांची पंकज कंबोज और डीआईजी एसटीएफ अनूप बिरथरे के सामने आधिकारिक रूप से महाराज प्रामाणिक ने एके-47 के साथ सरेंडर किया।

भाकपा माओवादी संगठन में पतिराम मांझी को सेंट्रल कमेटी बनाकर सारंडा इलाके का प्रभार दिये जाने के बाद से ही माओवादी संगठन में आदिवासी नेताओं के बीच नाराजगी उत्पन्न हो गयी थी। जिसके बाद महाराज ने संगठन का साथ छोड़ दिया था। इसे लेकर पुलिस मुख्यालय की तरफ से उसे सुरक्षा उपलब्ध कराई गयी थी।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *