कार्यालय संवादाता/मुंबई। आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां जोरों पर की जा रहीं हैं। इसके तहत भारतीय नौसेना बैंड मुंबई में विभिन्न प्रमुख स्थानों पर शाम 5:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक निम्नलिखित स्थानों पर प्रदर्शन करेगी। इनमें फ्लोरा फाउंटेन, फोर्ट, 11 अगस्त, बांद्रा फोर्ट एम्फीथिएटर, 14 अगस्त और गेटवे ऑफ इंडिया पर 15 अगस्त को 79वें स्वतंत्रता दिवस विशेष कार्यक्रम किया जायेगा। भारतीय नौसेना का बैंड प्रदर्शन जनता के लिए खुले हैं। इसका उद्देश्य 79वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में नागरिकों में देशभक्ति की भावना जागृत करना और राष्ट्रीय गौरव को बढ़ाना है। नागरिकों को बड़ी संख्या में भाग लेने और इन समारोहों में हिस्सा लेने की अपील की जाती है।
भारतीय नौसेना बैंड की स्थापना 1945 में हुई थी, जब इसका गठन कुछ ही नौसेना संगीतकारों के साथ किया गया था। पिछले कुछ वर्षों में, इस बैंड ने राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर प्रसिद्धि प्राप्त की है। क्योंकि इसने देश भर और दुनिया भर के दर्शकों को, विशेष रूप से भारतीय नौसेना के युद्धपोतों की विदेशों में तैनाती के दौरान, मंत्रमुग्ध कर दिया है। बहुमुखी प्रतिभा भारतीय नौसेना बैंड की पहचान है। इसके व्यापक प्रदर्शनों की सूची में मार्मिक मार्शल संगीत, सिम्फनी, ओवरचर, कंसर्टो, भारतीय शास्त्रीय संगीत और पॉप तथा लोक संगीत सहित समकालीन शैलियों के कई अन्य रूप शामिल हैं।
Tegs: #Navy-band-performing-in-mumbai-for-independence-day-celebrations
![]()













Leave a Reply