Advertisement

कस्तूरबा श्री विद्या निकेतन में नवीन कन्या भारती शपथ ग्रहण समारोह

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो स्थित कस्तूरबा श्री विद्या निकेतन बालिका उच्च विद्यालय ढोरी में बीते 31 जुलाई को नवीन कन्या भारती का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर सर्वप्रथम सरस्वती वंदना, दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन किया गया। यहां मुख्य अतिथि गिरिजा शंकर पांडेय, सीता साहू तथा सुनीता प्रसाद ने कार्यक्रम की शुरुआत की। विद्यालय के सचिव धीरज कुमार पांडेय ने बताया कि विद्यालय की कक्षा 6 से 10 तक की विभिन्न छात्राओं ने बीते माह 4 कन्या भारती की छात्राओं का चुनाव किया।

इन 17 छात्राओं में सेनापति पद पर आंचल दत्ता, सह सेनापति पद पर रूबी कुमारी, मंत्री पद पर माही कुमारी, सह मंत्री पद पर अंजली पांडेय एवं प्रधानमंत्री पद पर अनन्या सिंह को क्रमशः वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गिरिजा शंकर पांडेय, विशिष्ट अतिथि सीता साहू, सुनीता प्रसाद, संकुल संयोजक अमित कुमार सिंह एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य अमरेंद्र सिंह ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

विद्यालय सचिव धीरज कुमार पांडेय ने पदाधिकारी बहनों को कर्तव्य निष्ठा व विद्यालय की गरिमा बनाए रखने की शिक्षा दी। इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्य इंद्रावती मिश्रा, प्रियंका कुमारी, कुमार गौरव, विभा सिंह, शैलबाला कुमारी, प्रदीप कुमार महतो एवं समस्त आचार्य बंधु भगिनी आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *